पीड़ित विधवा महिला दर दर भटक रही न्याय पाने के लिए, आरोपी टी गोपी के खिलाफ पूर्व में कई थानों में अपराध दर्ज है
रायपुर न्यूज / पीड़ित विधवा महिला ने पुनः शिकायत करते हुए पूर्व रेलकर्मी / बिल्डर्स तथा तेलगु वेलफेयर सोसाइटी अध्यक्ष टी गोपी के खिलाफ शिकायत की गई पीड़ित विधवा महिला ने बताया कि टी गोपी द्वारा सार्वजनिक रूप से वाइस रिकार्डिंग कर मेरे चरित्र पर लांछन लगाते हुए बदनाम किया जा रहा है जबसे यह वाइस रिकार्डिंग वायरल हुई है तब हर लोग के जुबान पर यही वाइस रिकार्डिंग कि चर्चा का विषय बन गया है टी गोपी द्वारा सार्वजनिक रूप से वाइस रिकार्डिंग कर यह कहा जा रहा है कि मुझे खमतराई क्षेत्र पूर्व पार्षद द्वारा लात मारकर भगाया गया है तथा वर्तमान विधायक के सामने मैंने अपना जलवा दिखा है तथा पूर्व पार्षद / वर्तमान विधायक तथा / पूर्व विधायक इन सभी सम्माननीय जनो को मैंने बर्बाद किया है ऐसा कहकर वाइस रिकार्डिंग वायरल कर बदनाम किया जा रहा है तथा मेरे चरित्र पर दाग लगाया जा रहा है टी गोपी द्वारा ऐसा कृत्य किया जा रहा है जो सम्माननीय जनो व्यक्तियों को भी नहीं बख्शा है जो वर्तमान में विधायक हैं तथा पूर्व पार्षद व पूर्व विधायक रहे हैं इनकी छबि धूमिल करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है टी गोपी द्वारा मुझे असामाजिक तत्व कि महिला करार देकर मेरे चरित्र पर लांछन लगाते हुए वाइस रिकार्डिंग सार्वजनिक कर मुझे बदनाम किया जा रहा है पीड़ित महिला ने बताया कि टी गोपी वाइस रिकार्डिंग में यह स्वीकार कर रहा है कि 15 पूर्व टी गोपी द्वारा 65 ब्लाक घर बनाकर बसाया गया है जो रेल जमीन पर बनी हुई है जिसका प्रमाण यह है कि जिन - जिन लोगों का रेलवे जमीन पर मकान बनी हुई है उन सभी लोगों का रजिस्ट्री पंजीकृत पश्चात नामांतरण नही हुआ है और ना ही बी 1 दस्तावेज बना अगर उक्त जमीन स्वयं की होती तो नामांतरण हुआ होता बी 1 दस्तावेज बना होता आखिरकार मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है मुझे मकान बनाकर देने पश्चात ना ही नामांतरण किया गया ना ही बी 1 दस्तावेज दिया गया मेरे द्वारा नामांतरण व बी 1 दस्तावेज मांगे जाने पर मेरे साथ ऐसा घिनौना हरकत कर मुझे सार्वजनिक रूप से बदनाम किया जा रहा है मैं प्रमाणित करती हूं कि जितने भी मकान बनाकर बेचा गया है उन मकान खरीदारों की रजिस्ट्री पंजीकृत पश्चात नामांतरण कैसे नहीं हुआ बी 1 दस्तावेज क्यों नहीं बन सका है स्वयं स्वामित्व की भूमि होती तो तभी ही नामांतरण व बी 1 दस्तावेज बना होता , अगर निष्पक्ष रूप से जांच किया जाए तो यह प्रमाणित हो जाऐगा जो मेरे द्वारा शिकायत कर बताया जा रहा है टी गोपी द्वारा तेलुगु समाज के लोगों को भी ऐसे ही जमीन पर मकान / फ्लैट बनाकर अन्य लोगों के नाम से पंजीकृत कर बेचा गया है जिसका प्रमाण मेरे पास है।
पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे चरित्र पर लांछन लगाने से मैं अत्यधिक रूप से मानसिक तनाव में जी रही हूं मैंने पुलिस अधीक्षक महोदय, थाना प्रभारी थाना खमतराई, तथा राज्य महिला आयोग में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई हूं साथ ही साथ टी गोपी द्वारा जो जो वाइस रिकार्डिंग में कहकर बदनाम किया जा रहा है उसे साबित करें तथा पूर्व पार्षद / पूर्व विधायक / तथा वर्तमान विधायक को मैंने बर्बाद किया है उसे साबित करें कि मैंने किस तरह / कब और कैसे बर्बाद किया है टी गोपी तेलुगु वेलफेयर सोसाइटी में अध्यक्ष पद पर बैठकर अपने ही समाज के लोगों को बदनाम किया जा रहा है और अपने ही समाज के लोगों को अपना स्वामित्व भूमि बताकर अन्य लोगों के नाम पर जमीन पंजीकृत कर तेलगु लोगों को भी बेचा गया है जिसका प्रमाण मेरे पास है। राजधानी हलचल को सूत्रों के अनुसार एक अहम जानकारी हाथ लगी है जिससे यह साबित होता नजर आ रहा है कि पूर्व रेलकर्मी / बिल्डर्स तथा तेलगु वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष टी गोपी के खिलाफ एक से ज्यादा पुलिस थानों में अपराध दर्ज है मालूम हो कि टी गोपी के खिलाफ (1) थाना देवेन्द्र नगर रायपुर में अपराध क्रमांक 35/2020 में अपराध धारा - 419,420,467,468,471,120 बी, (2) थाना खम्हारडीह रायपुर में अपराध क्रमांक 54/20 धारा - 419,420,467,468,471,120 बी, (3) थाना तेलीबांधा रायपुर में अपराध क्रमांक 173/2020 धारा - 419,420,467,468,471,120 बी , (4) थाना गंज रायपुर में अपराध क्रमांक 74/2020 धारा - 419,420,467,468,471,120 बी ,(5) थाना आजाद चौक रायपुर में अपराध क्रमांक 88/2020 धारा - 419,420,467,468,471,120 बी , (6) थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर में अपराध क्रमांक 159/2020 धारा - 419,420,467,468,471,120 बी ,(7) थाना सिटी कोतवाली रायपुर में अपराध क्रमांक 150/2020 धारा - 419,420,467,468,471,120 बी , के तहत सात बड़े संज्ञेय अपराध के मामले दर्ज हैं जो यह सुनिश्चित करता है कि यह व्यक्ति एक आदतन अपराधी है।





