करोड़ों के घाटे में आई टाटा की ये कंपनी, एक्सपर्ट ने बताई ये वजह

एक साल से टाटा ग्रुप की कई लिस्टेड कंपनियां बिकवाली के दौर से गुजर रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) है। 21 फरवरी, 2022 को यह शेयर 118.19 रुपये पर बंद हुआ था, जो एक साल बाद 20 फरवरी 2023 यानी आज के दिन 112 रुपये के स्तर पर है।

करोड़ों के घाटे में आई टाटा की ये कंपनी, एक्सपर्ट ने बताई ये वजह

एक साल से टाटा ग्रुप की कई लिस्टेड कंपनियां बिकवाली के दौर से गुजर रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) है। 21 फरवरी, 2022 को यह शेयर 118.19 रुपये पर बंद हुआ था, जो एक साल बाद 20 फरवरी 2023 यानी आज के दिन 112 रुपये के स्तर पर है। बता दें कि इस शेयर ने 6 अप्रैल, 2022 को 52 सप्ताह के उच्च स्तर 138.63 रुपये और 23 जून, 2022 को 52 सप्ताह के निचले स्तर 82.71 रुपये को टच किया था।

बता दें कि टाटा स्टील का शेयर एक साल में 6% गिरा है। वहीं, एक महीने में शेयर 9% तक लुढ़का है। दो साल में शेयर ने 66.92% का रिटर्न दिया है तो वहीं तीन साल की अवधि में निवेशकों को 152.31% रिटर्न मिला है। फिलहाल, कंपनी का मार्केट कैपिटल 1,36,801.87 करोड़ रुपये है।