शरीर में प्रोटीन की हो रही कमी? जानिए इसके लक्षण और दूर करने के उपाय

एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना अपने वजन के प्रति किलोग्राम के हिसाब से 18 ग्राम से 113 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए।

शरीर में प्रोटीन की हो रही कमी? जानिए इसके लक्षण और दूर करने के उपाय

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है। यह आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाता है। साथ ही यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है और इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद करता है। प्रोटीन बढ़ते बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए खास तौर पर जरुरी होता है, लेकिन इसकी कमी से बच्चे का विकास रुक सकता है। त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने और हॉर्मोन का संतुलन बनाए रखने के लिए भी प्रोटीन की आवश्यकता होती है। यही वजह है कि सभी उम्र के लोगों को प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा का सेवन करना चाहिए। आम तौर पर रोजाना के खानपान से इसकी कमी पूरी हो जाती है, लेकिन अगर शरीर में इसकी कमी हो रही है, तो इसके लक्षणों पर गौर करना जरुरी है।

  • हाथ-पैर और पेट पर सूजन होना
  • अक्सर थकान और स्वभाव में चिड़चिड़ापन
  • तेजी से वजन कम होना
  • अचानक बाल झड़ने लगना या इसकी समस्या का बढ़ना
  • स्किन से जुड़ी समस्याएं जैसे सूजन और चकत्ते पड़ना
  • बार-बार भूख लगना लेकिन शरीर पर इसका फायदा नहीं दिखना
  • कमजोर इम्युनिटी और घाव भरने में समय लगना

    प्रोटीन के स्रोत

    अंडा

    अंडा प्रोटीन का सबसे अच्छा सोर्स माना जाता है। यह विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स और हेल्दी फैट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। अंडे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। अंडा खाने से मांसपेशियों के विकास में मदद मिलती है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

    सोयाबीन

    शाकाहारी लोगों के लिए सोयाबीन, प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। 100 ग्राम सोयाबीन में लगभग 52 ग्राम प्रोटीन होता है। आप इसे अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं।

    चना

    चना भी प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत होता है। चने में कार्ब्स, फाइबर, आयरन, फोलेट, फास्फोरस, पोटैशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

    मूंग दाल

    मूंग दाल प्रोटीन का अच्छा सोर्स मानी जाती है। इसमें फाइबर, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट और लिपिड पाए जाते हैं। मूंग दाल में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है, इसलिए इसे वजन घटाने के लिए फायदेमंद माना जाता है।

    ड्राई फ्रूट्स

    काजू, बादाम और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। ये शरीर को स्वस्थ रखने के साथ त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद हैं। इसलिए अपनी डाइट में ड्राई फूट्स को जरूर शामिल करें।

    डिसक्लेमर

    इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया गया है। हमारा उद्देश्य सिर्फ जानकारी मुहैया कराना मात्र है। लेकिन इसकी नैतिक जिम्मेदारी नईदुनिया डॉट कॉम की नहीं है। हमारा निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें।