उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ अभियान में होंगे मुख्य अतिथि
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव 2 अगस्त को ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ अभियान में होंगे मुख्य अतिथि
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी देशभर के युवाओं से करेंगे वर्चुअल संवाद
बिलासपुर न्यूज / घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर एवं माय भारत (MY Bharat), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ अभियान के अंतर्गत रविवार, 2 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव होंगे।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शोधार्थी, माय भारत स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक, युवा क्लबों के सदस्य तथा जिले के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में युवा सहभागी होंगे। इस अवसर पर ‘नशा मुक्त युवा विकसित भारत 2.0’ अभियान के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सवेरे 11बजे देशभर के युवाओं से वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। प्रधानमंत्री युवाओं को नशामुक्त भारत के निर्माण, जन-जागरूकता अभियान तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में नशा मुक्ति विषयक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई जाएगी तथा अभियान से संबंधित विभिन्न प्रेरक एवं सहभागितापूर्ण गतिविधियों का भी आयोजन होगा। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय एवं माय भारत, बिलासपुर ने जिले के सभी युवाओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों, स्वयंसेवकों एवं नागरिकों से इस राष्ट्रीय जन-जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//





