बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार – “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ” के तहत शासकीय कर्मचारी बच्चों संग साझा कर रहे हैं खुशियाँ
इसी क्रम में आज प्रधान पाठक श्रीमती पूर्णिमा साहू ने शासकीय स्कूल देवरभट्टा, शिक्षक श्री ईश्वर कुमार साहू ने शासकीय मीडिल स्कूल चपरीद आरंग, स्टाफ नर्स सुश्री वीना वर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र कुशालपुर, लेक्चरर श्री खेलावन जोशी ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल टेकारी अभनपुर ने जन्मदिन के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।





