विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण छटाई का हुआ कार्य

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक फोन पर समस्या का हो रहा निराकरण
 
छटाई का हुआ कार्य


रायपुर न्यूज / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का निराकरण हो रहा है। शंकर नगर सेक्टर 2 निवासी श्री एस चक्रवर्ती ने सडक किनारे पेड की छटाई का कार्य नहीं होने को लेकर शिकायत की थी। उन्होने बताया था कि शंकर नगर सेक्टर 2 स्थित आस्था अपार्टमेंट के पास मंदिर परिसर से लगा हुआ बादाम का पेड है। जिसके पत्ते सडक अपार्टमेंट और मंदिर परिसर मंे गिरते हैं। इसकी वजह से वहां गंदगी फैली रहती है। इसको लेकर कई बार शिकायत की लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होने कलेक्टोरेट के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया। जहां से संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई। जहां से उनकी समस्या निराकरण कर दिया गया हैं। समस्या का निराकरण होने से श्री चक्रवर्ती ने प्रसन्नता जाहिर की साथ ही कलेक्टर और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।