सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने की कार्यवाही रिवर वेन्यू रोड का मामला
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने की कार्यवाही रिवर वेन्यू रोड का मामला ,
बिलासपुर - रायपुर न्यूज / सोशल मीडिया पर फेमस होने की चाहत में कानून की धज्जियां उड़ाने पर तीन युवकों को महंगा पड़ गया, यह मामला बिलासपुर की है कार की छत पर बैठकर जानलेवा स्टंटबाजी करने और रौब दिखाने वाले तीनों युवकों को सिविल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। अपनी दबदबा दिखाने के गुरुवार को नए रिवर वन्यू रोड पर तीन युवकों ने मिलकर खतरनाक स्टंट का वीडियो बनाकर आरोपी प्रसून यादव कार के छत के ऊपर बैठकर स्टंटबाजी कर रहा था अन्य युवक आदिल राणा कार चला रहा था और ओंकार पटेल ड्रोन से इस स्टंट का वीडियो बना रहा था इस वीडियो में स्टंट करने वाला युवक प्रसून यादव यह कहते हुए नजर आ रहा था कि हमारा शहर में दबदबा है हम पर कोई हाथ नहीं डाल सकता अपनी दबदबा की ऐसी खुमारी ने आखिरकार उन्हें हवालात की सैर करा दी,पुलिस के संज्ञान में आते ही धर दबोचा ,युवकों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वायरल होते-होते यह विडियो सिविल लाइन पुलिस तक जा पहुंचा, पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए युवकों पर कार्यवाही कि क्योंकि यह स्टंटबाजी यह न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन था बल्कि आम सार्वजनिक सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ था पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए वीडियो में शामिल तीनों युवकों को पकड़ लिया, पुलिस उन्हें थाने लाकर युवकों का सारा दबदबा उतर दिया पुलिस हिरासत में तीनों युवकों ने कान पकड़कर माफी मांगते दिखे पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है, आरोपी युवकों के लिए एक बड़ी सबक है
जो अपनी दबदबा दिखाने व सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के चक्कर में अपनी जान और आमजनों की सुरक्षा को खतरे में डालते हैं, सूत्रों अनुसार पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में बयान जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ साइबर निगरानी और मजबूत किया जाएगा पुलिस का यह त्वरित एक्शन यह सुनिश्चित करता है कि कानून का दबदबा किसी भी व्यक्तिगत तथा क्षेत्रीय दबदबे से कहीं ऊपर है और आम सुरक्षा से समझौता करने वालों के खिलाफ हमेशा कड़ी कार्यवाही होगी आरोपी युवकों को न्यायालय में पेश किया जाएगा और उन पर लगने वाले जुर्माने व दंडात्मक कार्यवाही कर अन्य स्टंटबाजों के लिए एक सबक के रूप में काम करेगी।
// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग //





