चकरभाठा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

चकरभाठा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत


चकरभाठा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत

बिलासपुर न्यूज /सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आज बिलासपुर प्रवास के दौरान  बिलासा देवी केंवट चकरभाठा  एयरपोर्ट पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री आज यहां सुशासन तिहार शिविर में शामिल होने के साथ ही पांच जिलों के अधिकारियों की बैठक लेकर विकास कार्याें की समीक्षा करेंगे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, विधायक बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, संभागायुक्त श्री सुनील जैन,  आई जी रामगोपाल गर्ग कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडे,श्री दीपक सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।

// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//