जिला खेल परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 24 जून को  

जिला खेल परिसर में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 24 जून को

 
बिलासपुर न्यूज/शासकीय नवीन पिछड़ा वर्ग बालक क्रीड़ा परिसर में वर्ष 2026-27 में प्रवेश के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु प्रवेश परीक्षा 24 जून 2026 को सवेरे 8 बजे से स्व. बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में आयोजित की जाएगी। चयन सूची 27 जून 2026 को जारी करने के पश्चात प्रवेश की कार्यवाही की जाएगी। खेल परिसर में एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी एवं स्विमिंग विधाओं में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस वर्ष कुल 35 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। 
   प्रवेश के लिए आवेदक की आयु 31 दिसंबर 2026 की स्थिति में 14 वर्ष से कम हो वे सब जूनियर वर्ग में एवं 18 वर्ष से कम आयु के आवेदक वरिष्ठ वर्ग से क्रीड़ा परिसर की चयन परीक्षा में शामिल हो सकते है। इच्छुक अभ्यर्थियों को विभिन्न शारीरिक दक्षता एवं खेल परीक्षणों से गुजरना होगा। चयन प्रक्रिया में 50 मीटर एवं 100 मीटर दौड़, ऊँची कूद, शटल रेस (4×10 मी.), स्टैंडिंग ब्राड जंप, गतिशील स्फूर्ति परीक्षण, अपर बॉडी बेंडिंग, पुश अप, लेग रेसिंग, सिट-अप एवं 400 मीटर एवं 800 मीटर दौड़ शामिल हैं। 
   चयनित खिलाड़ियों के लिए नवीन पिछड़ा वर्ग बालक खेल परिसर, बिलासपुर में निःशुल्क आवास, भोजन, खेल प्रशिक्षण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई स्थित मैदान, जिला खेल परिसर स्थित मैदान एवं स्विमिंग पूल का उपयोग किया जाएगा। इसके अतिरिक्त आवासीय व्यवस्था, खेल किट, ट्रैक सूट, मोजे, जूते, भोजन तथा विभिन्न खेल सामग्री भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। 

// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ