भारतीय जनता पार्टी द्वारा संभागीय स्तर पर एस.आई.आर.–2025

भारतीय जनता पार्टी द्वारा संभागीय स्तर पर एस.आई.आर.–2025

भाजपा की संभागीय समीक्षा बैठक में जोरदार मंथन,प्रदेश अध्यक्ष सिंहदेव बोले हर पात्र मतदाता का नाम सूची में जुड़ना सुनिश्चित करें

बिलासपुर न्यूज / भारतीय जनता पार्टी द्वारा संभागीय स्तर पर एस.आई.आर.–2025 (निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर एक विस्तृत व महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन बिलासपुर के सीएमडी चौक स्थित उद्योग भवन में किया गया। बैठक में प्रदेश, संभाग, जिला, मंडल और बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर संगठनात्मक मजबूती और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर गंभीर चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने कहा कि एसआईआर अभियान भाजपा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस प्रक्रिया के माध्यम से आने वाले समय में संगठन को मजबूती और राजनीतिक आधार को और सुदृढ़ करने का अवसर मिलता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि
“घर-घर संपर्क कर हर पात्र मतदाता को सूची में जोड़ना सुनिश्चित करें। किसी भी स्थिति में एक भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए।”

उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर तक जाएं, बीएलए से मुलाकात कर उनके दैनिक कार्यों की जानकारी लें और आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन प्रदान करें। मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बाद पोर्टल पर उसकी स्थिति की जांच करना भी आवश्यक है, जिससे किसी भी प्रकार की त्रुटि या देरी को रोका जा सके।
सिंहदेव ने कहा कि 22 वर्षों बाद यह महत्वपूर्ण अभियान चलाया जा रहा है, इसलिए इसे अत्यधिक संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य को सुचारु ढंग से चलाने के लिए संगठन ने सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी का स्पष्ट विभाजन किया है—अब हर कार्यकर्ता को अपनी भूमिका पूर्ण ईमानदारी, निष्ठा और तत्परता के साथ निभानी होगी। उन्होंने कहा कि
“भाजपा कार्यकर्ताओं की क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण पर हमें पूर्ण विश्वास है, और यही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है।”

बैठक के प्रारंभ में लद्दाख के पूर्व सांसद एवं एसआईआर के छत्तीसगढ़ प्रभारी जामयांग त्येरिंग नायाग्याल ने उपस्थित पदाधिकारियों से बूथ, मंडल और जिला स्तर पर चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण केवल एक प्रक्रिया नहीं बल्कि लोकतांत्रिक सशक्तिकरण का माध्यम है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे तेजी से कार्य करते हुए प्रत्येक नए मतदाता को जोड़ने का विशेष प्रयास करें।

इसके बाद एसआईआर के संभाग प्रभारी शिवरतन शर्मा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन का यह अभियान तभी सफल होगा जब सभी कार्यकर्ता क्षेत्र में सक्रिय रूप से मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि नए मतदाताओं के जुड़ने से संगठन की मजबूती बढ़ेगी और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा।
उन्होंने सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को गति देने और दैनिक समीक्षा के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की सलाह दी।

बैठक में पार्टी के प्रमुख नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, सांसद राधेश्याम राठिया, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, नवीन माखंडे, प्रणव मरपच्ची, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, हर्षिता पाण्डेय, विद्या सिदार, ऋतु चौरसिया, दीपक सिंह, मोहित जायसवाल, दीनानाथ केशरवानी, लालजी यादव, वैभव वैष्णव, रामजी भारती, डॉ. खिलावन साहू, जगन्नाथ पाणिग्राही, वेदराम जांगड़े, संयोगिता सिंह जूदेव, टिकेश्वर सिंह गवेल, अरुण शर्मा, कविशरण वर्मा, सोनसाय देवांगन, कृष्णकांत चंद्रा, महेश साहू, जनप्रकाश पटेल, सत्यानंद राठिया, ललित यादव, दीपक सिदार, मनीष गांधी, शिशुपाल गुप्ता, अरुणधर दीवान, कमल गर्ग, डॉ. दिनेश जांगड़े, संतोष चौहान, ज्योतिलाल पटेल, अमित तिवारी, द्वारिका प्रसाद साहू, नरेन्द्र बाबा गोस्वामी, राकेश चतुर्वेदी, अजय कंवर, विजय बहादुर सिंह जगत, लक्ष्मी यादव, राजेन्द्र अग्रहरि, अजय कुमार चंद्रा, कुल सिंह कंवर, नवदीप प्रकाश, संजय शर्मा, अमीलाल चौहान, संतोष लहरे, रिंकू सिंह, पेंगनलाल वर्मा, अजीत सिंह भोगल, समीर शुक्ला, विकास शर्मा, अम्बेश जांगड़े, गुलाब सिंह चंदेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संकल्प दोहराया कि एसआईआर–2025 अभियान को पूर्ण सफलता दिलाने के लिए वे दिन-रात एक कर कार्य करेंगे और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु हर संभव प्रयास करेंगे।

रितेश केशरी, रिपोर्टर बिलासपुर छ.ग,