रेल्वे स्टेशन पर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही कि गई साथ ही कांग्रेसियों ने किया सिटी कोतवाली थाना का घेराव
बिलासपुर न्यूज / सांई मंदिर रेल्वे स्टेशन के पास मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार,
तारबाहर थाना पुलिस ने वायरल विडियो के आधार पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर
पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि दिनांक 01.12.2025 को सोशल मीडिया में सांई मंदिर रेल्वे स्टेशन के पास का विडियो वायरल हुआ जिसमें दो लडके एक लडके को मारपीट करते दिख रहे थे वायरल विडियो के आधार पर पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा सांई मंदिर रेल्वे स्टेशन के पास पहुचकर वायरल विडियो में दिख रहे दो व्यक्ति का पहचान कर उक्त दोनो व्यक्ति को पकडकर थाना लाया गया उक्त आरोपियो के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कार्यवाही कर न्यायालय में पेश किया गया है
आरोपीयो में अयाज उर्फ अल्फाज पिता वहाब खान उम्र 20 वर्ष निवासी करबला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग. रवि राज पिता एन एलेक्जेण्डर उम्र 40 साल निवासी वेयर हाउस रोड थाना सिविल लाईन बिलासपुर छ.ग.पर कार्यवाही कि गई।
साथ ही एक अन्य मामले में कांग्रेस के द्वारा एफआईआर के विरोध में सिविल लाइन थाने का कांग्रेसियों ने किया घेराव साथ ही जमकर कि नारेबाज़ी पूर्व जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पांडेय के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में मंगलवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए
कांग्रेस भवन से रैली की शक्ल में निकले कार्यकर्ता सिविल लाइन थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर जमकर नारेबाज़ी की कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनहित आंदोलनों को दबाने की नीयत से एफआईआर करा रही है थाने के बाहर दो घंटे से अधिक समय तक कांग्रेसजन धरने पर बैठे रहे, जिससे आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति बन गई इसी दौरान दो एंबुलेंस को कार्यकर्त्ताओं ने रास्ता देकर निकाला, पुलिस अधिकारियों की पहल पर विजय केशरवानी और विजय पांडेय ने थाने में पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी विरोध रैली में शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, विधायक दिलीप लहरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल रहे।
रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग





