निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की समय सीमा में सात दिन की बढ़ोतरी कर दी है।
जो मतदाता अब तक एसआइआर (Special Summary Revision) के तहत अपने गणना पत्रक जमा नहीं करा पाए हैं, उनके लिए राहत भरी खबर है। निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की समय सीमा में सात दिन की बढ़ोतरी कर दी है।
रायपुर न्यूज / यह फैसला तय समय सीमा में शत-प्रतिशत कार्य पूरा न होने की स्थिति को देखते हुए लिया गया है।जिले के बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) और निर्वाचन कार्य में लगे कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी से बड़ी राहत मिलेगी। निर्वाचन आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार, एसआइआर के सभी चरणों की तिथियाँ बदल गई हैं, अब बीएलओ द्वारा घर-घर मतदाता सत्यापन4 दिसंबर की जगह 11 दिसंबर तक किया जाएगा। प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन 9 दिसंबर की जगह 16 दिसंबर को किया जाएगा।
इसलिए बढ़ाई गई तिथि
फिलहाल गणना पत्रकों की जानकारियों को डिजिटलाइज करने का कार्य भी तेजी से चल रहा है और 80 प्रतिशत से अधिक गणना पत्रक डिजिटलाइज किए जा चुके हैं।आयोग ने यह समय सीमा इसलिए बढ़ाई है, ताकि सभी बीएलओ को पर्याप्त समय मिल सके और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सके।





