विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) हेतु जिला एवं तहसील स्तरीय मतदाता हेल्प डेस्क में सुपरवाइजर नियुक्त

विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) हेतु जिला एवं तहसील स्तरीय मतदाता हेल्प डेस्क में सुपरवाइजर नियुक्त

रायपुर, न्यूज / मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत जिला एवं सभी तहसील स्तरों पर मतदाता हेल्प डेस्क तथा आई.टी. डेस्क की स्थापना की गई है। इस संबंध में पात्र मतदाताओं को सहायता प्रदान करने तथा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु बी.एल.ओ. सुपरवाइजरों की नियुक्ति की गई है।

जिला स्तरीय में श्रीमती रौशनी - 0771-2421812, तहसील स्तरीय में धरसींवा :- श्री भावेश वर्मा पटवारी, खरोरा :- श्री अनिमेश श्रीवास्तव पटवारी, तिल्दा :- श्री दिनेश कुमार डहरिया पटवारी, मंदिरहसौद :- श्री ओम प्रकाश देवांगन पटवारी, आरंग :- श्री महेंद्र वर्मा पटवारी, रायपुर :- श्री हेमंत भतपहरी ऐ.आर.आई, अभनपुर :- श्री नन्द कुमार साहू पटवारी, गोबरा-नवापारा :- श्री अकक्ष चंद्राकर पटवारी को नियुक्त गया है |

मतदाता हेल्प डेस्क में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन, विलोपन तथा EPIC संबंधित जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।