जिले के थाना फास्टरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाबो में सुपारी किलिंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है

जिले के थाना फास्टरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाबो में सुपारी किलिंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है

मुंगेली न्यूज / जिले के थाना फास्टरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाबो में सुपारी किलिंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है इसमें जीजा ने अपने साले को हत्या करने के लिए 50 हजार सुपारी दिया लेकिन साले ने भी गलती से दूसरे को मार डाला मामले में विशेष पुलिस टीम ने हत्या की साजिश रचने वाले षड्यंत्रकारी सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है।
10 सितंबर 2025 की रात लगभग नौ बजे ग्राम दाबो रोड के किनारे नवोदय विद्यालय के पास प्रार्थी हेमचंद साहू अपने साथी हेम प्रसाद साहू के साथ बैठा हुआ था  इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर हेम प्रसाद साहू की हत्या कर दी  आरोपियों ने मृतक का मोबाइल और प्रार्थी की मोटर साइकिल लूटकर मौके से फरार हो गए इस घटना पर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में धारा 103(1), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि सुपारी किलिंग की हत्या के मामले को देखकर पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही सुनील साहू को घेराबंदी कर पकड़ा, पूछताछ में इसकी जानकारी मिली जिसमें मामले का खुलासा हुआ।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार  नेतराम साहू पिता निरंजन साहू (43), निवासी सिल्ली, सुनील साहू पिता बहोरिक साहू (20 ), निवासी पौनी , शुभम पाल पिता संदीप पाल (18), निवासी चकरभाठा, गौकरण साहू पिता परसराम साहू , निवासी बड़े पौनी, के साथ विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। आरोपियों के पास से दो नग लोहे की पाइप, मृतक का मोबाइल, प्रार्थी की बाइक घटना में प्रयुक्त बाइक, आरोपियों के बुलेरो को जब्त कर लिया गया सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, जबकि बाल अपचारी को पृथक से न्यायालय में पेश किया गया।

// टेकलाल साहू कि रिपोर्ट मुंगेली छ छ //