डब्ल्यू आर एस (W R S) कॉलोनी मैदान में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।

डब्ल्यू आर एस (W R S) कॉलोनी मैदान में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।

रायपुर न्यूज / राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डब्ल्यू आर एस (W R S) कॉलोनी मैदान में हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर हत्या का खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार, 21-22 जून की दरमियानी रात खमतराई थाना क्षेत्र के डब्ल्यू आर एस कॉलोनी मैदान में अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी थी घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की मामले की गंभीरता को देखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा खमतराई थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से दो आरोपियों तुषार सोनी और पीयूष मानिकपुरी को हिरासत में लिया है पूछताछ में दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे शराब के नशे में थे इसी दौरान मृतक के साथ हुए क्षणिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और उन्होंने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित संबंधित धाराओं के तहत अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है ।
विश्वशनीय सूत्रों अनुसार उक्त दरमियानी रात संतोषी नगर खमतराई जी टी काम्प्लेक्स के पास आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट भी किया है उसके पश्चात आरोपियों ने मृतक को साथ ले गए और डब्लू आर एस कालोनी के रावण दहन मैदान में किसी भारी-भरकम पत्थर से मारकर घटना को अंजाम दिया गया।

मालूम हो कि  रविवार - सोमवार देर रात एक अज्ञात युवक की हत्या का मामला सामने आया है युवक का शव खुले मैदान में खून से लथपथ हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई प्रारंभिक जांच में युवक की सिर पर भारी पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी चूंकि घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी और पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई क्राइम सीन पर पुलिस कर्मी जांच करते हुए प्रारंभिक जांच में युवक की सिर पर भारी पत्थर से वार कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही थी ।
  युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे साथ ही मृतक के दाहिने हाथ पर ‘R K सारथी नाम का गुदना (टैटू) मिला इसी आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की गई पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों से गुम इंसान की जानकारी मे  जुटी रही मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच, डॉग स्क्वायड और एफ एस एल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए  पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके और इसी क्रम में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई और आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं मृतक के परिवारजनों ने आशंका यह भी जताया है कि इस हत्याकांड में अन्य आरोपी भी शामिल हैं जो पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।