विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) - VB- G RAM G

*प्रेस वार्ता की सूचना*

भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर द्वारा कल 8 जनवरी 2026 को बिलासपुर में आयोजित होने वाली क्षेत्रीय मीडिया कार्यशाला 'वार्तालाप' हेतु आपको सादर आमंत्रित किया जाता है।

विषय:* विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) - VB- G RAM G

मुख्य अतिथि:* माननीय श्री तोखन साहू, केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार

दिनांक*: 8 जनवरी 2026

समय*: प्रातः 11:30 बजे

स्थान:* होटल सिल्वर ओक, मगरपारा रोड, बिलासपुर

इस कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विशेषकर VB- G RAM G के नवीन प्रावधानों (125 दिन का रोजगार एवं साप्ताहिक भुगतान) पर मीडिया के साथ संवाद स्थापित करना है।

आपकी गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।

सादर,

रमेश जायभाये 
उप निदेशक 
पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार

// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//