हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 8CG Girls Bn NCC ke एनसीसी गर्ल कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत 8CG Girls Bn NCC ke एनसीसी गर्ल कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली
रायपुर न्यूज / आज़ादी के अमृत भाव को जन-जन तक पहुँचाने तथा राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 8 छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी, रायपुर द्वारा 13 अगस्त 2026 को CATC-136 के दौरान लखोली ग्राम में ‘हर घर तिरंगा’ जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
रैली का आयोजन कैम्प कमांडेंट कर्नल प्रणब कुमार सरकार के नेतृत्व में किया गया। इस जागरूकता रैली में 285 गर्ल कैडेट्स, GCI, ANOs एवं CTO तथा PI स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
गर्ल कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर ग्रामीणों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति जागरूक किया तथा प्रत्येक घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान कैडेट्स ने देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता से जुड़े नारों के माध्यम से ग्रामीणों में राष्ट्रप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना का संदेश दिया।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा बनाए रखने, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को मजबूत करने और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक किया।
रैली में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता और उत्साह ने अभियान को और प्रभावी बनाया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने के साथ-साथ समाज में ‘हर घर तिरंगा’ के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।
8 छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एनसीसी, रायपुर द्वारा आयोजित यह रैली देशभक्ति, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।





