बच्चों के चेहरों पर मुस्कान, कर्मचारियों का जन्मदिन बना यादगार - “प्रोजेक्ट आओ बाँटें खुशियाँ
इसी क्रम में इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर डॉ.शुभ्रत सिंह ठाकुर ने घरौंदा आश्रम (दिव्यांगजन आश्रम), यूपीएचसी उरला सुपरवाइजर श्री रामनारायण निषाद ने आंगनबाड़ी केंद्र डूमर तालाब एवं स्टॉफ नर्स श्रीमती प्रेमलता साहू ने आंगनबाड़ी केंद्र भनपुरी में विद्यार्थियों के साथ जन्मदिवस के अवसर पर बच्चों के साथ केक काटकर, फल और पौष्टिक आहार वितरित कर इस दिन को विशेष बनाया।





