मुख्य मार्गों के साथ - साथ रिहायशी इलाकों तक खुले पड़े ट्रांसफार्मर, बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद में सोई हुई है।

रायपुर न्यूज / शहर के कई इलाकों / वार्डों में बिजली व्यवस्था की लापरवाही किसी से छिपी नहीं है शहर के कई वार्डों / सार्वजनिक स्थानों / मुख्य मार्गों के कई स्थानों में ट्रांसफार्मर खुले पड़े स्थिति में नजर आ रही है इसके साथ ही ट्रांसफार्मर में लगे डी पी फ्यूज बाक्स खुले स्थिति में दिखता हुआ नजर आ रहा है इन बाक्सों का ढक्कन लगाने में बिजली विभाग अपनी नामंजूरी वाली स्थिति दिखा रही है मालूम हो कि बारिश / नमी और खुले तारों - फ्यूज के बीच कभी भी बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है बिजली विभाग द्वारा बाक्स बंद करने में असमर्थ नजर आ रही है कई इलाकों के बच्चे / बुजुर्गों / राहगीरों के लिए यह स्थिति बेहद ख़तरनाक साबित हो सकती है खासकर रिहायशी इलाकों में खुले बाक्शो के कारण आए दिन फाल्ट कि परेशानी - शिकायतें आती रहती है ऐसी स्थिति में ट्रांसफार्मर का रख - रखाव सही ढंग से नहीं होने से तेल का रिसाव भी देखा जा सकता है शायद बिजली विभाग किसी बड़े हादसा होने का इंतजार कर रही है उसके पश्चात ही बिजली विभाग कुंभकर्णी नींद से जागेगी और हादसे के बाद ही कोई ठोस कदम उठाएगी।