लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधा में हत्याकांड के फरार आरोपिय अन्नु कुमार चंद्राकर को बिलासपुर से गिरफ्तार

लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधा में हत्याकांड के फरार आरोपिय अन्नु कुमार चंद्राकर को बिलासपुर से गिरफ्तार

मुंगेली न्यूज / लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधा में हत्याकांड के फरार आरोपिय अन्नु कुमार चंद्राकर को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है गिरफ्तारी 22 फरवरी 2026 को हुई इस मामले में पहले भी छह अन्य आरोपितों और एक नाबालिग को पकड़ा जा चुका है घटना नौ जनवरी 2026 की सुबह की है, जब ग्राम बांधा निवासी सुखदेव कश्यप ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, उन्होंने बताया कि उनके पिता रामकुमार कश्यप (62 वर्ष) की जमीन विवाद के चलते हत्या कर दी गईं थीं आरोपितों ने रामकुमार कश्यप पर लाठी-डंडों और तब्बल के बेठ से प्राणघातक हमला किया था शव पर ट्रैक्टर चढ़ाकर बेरहमी से की थी हत्या हमला करने के बाद, आरोपितों ने रामकुमार कश्यप के शव पर ट्रैक्टर-ट्राली का पिछला पहिया चढ़ा दिया इसके बाद वे बस्ती की ओर गए और लक्ष्मीनारायण कश्यप (प्रार्थी के चचेरे भाई) पर भी जानलेवा हमला किया, इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए  रिपोर्ट के आधार पर लालपुर थाने में मर्ग और अपराध दर्ज किया गया, जांच के बाद 11 जनवरी 2026 को छह आरोपितों रामफल कश्यप, धनराज कश्यप, राजू कश्यप, डोमन निषाद, नंदकुमार कश्यप और सुरेश चंद्राकर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था मुख्य आरोपित ने कबूला जुर्म, भेजा गया जेल मामले में संलिप्त एक नाबालिग को पूर्व में ही बाल संप्रेषण गृह में दाखिल किया गया है फरार आरोपित अन्नु कुमार चंद्राकर पिता अयोध्या चंद्राकर (23), निवासी बांधा की तलाश जारी थी 22 फरवरी रविवार को तकनीकी और मुखबिर सूचना के आधार पर उसे बिलासपुर के एकता नगर में छिपा हुआ पाया गया पुलिस टीम ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जहां उसने मृतक रामकुमार कश्यप के शव पर ट्रैक्टर चढ़ाने की बात कबूल की गवाहों के सामने ट्रैक्टर जब्त कर अन्नु कुमार चंद्राकर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

// टेकलाल साहू कि रिपोर्ट मुंगेली छ छ //