अक्टूबर 2025 हत्या के मामले में फरार आकाश शर्मा बिहार से गिरफ्तार,
अक्टूबर 2025 हत्या के मामले में फरार आकाश शर्मा बिहार से गिरफ्तार,
बिलासपुर न्यूज / हत्या के मामले में फरार चल रहे आकाश शर्मा बिहार के मुंगेर जिले से गिरफ्तार करने में सिर गिट्टी पुलिस को सफलता मिली मालूम हो कि विगत 12 अक्टूबर 2025 की शाम सब्जी मंडी क्षेत्र में शराब पिलाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया , पुलिस सूत्रों अनुसार आकाश शर्मा,साहिल साहू अन्य बालक ने मिलकर किशन खोखशा और साहिल सोनकर पर लकड़ी के डंडों से हमला किया था हमले में गंभीर रूप से घायल हुए दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान साहिल सोनकर की मौत हो गई आरोपी के खिलाफ अपराध क्र 550 / 2025 धारा 109,103(1) 3(5) B N S के तहत मामला दर्ज किया गया, मुख्य आरोपी साहिल साहू को घटना के कुछ दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया गया था वहीं आकाश शर्मा घटना के बाद से फरार हो चूका था पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि फरारी के दौरान बिहार / झारखंड सहित विभिन्न स्थानों में छिपकर पुलिस से बचने का प्रयास करता रहा , पुलिस के अनुसार आकाश शर्मा की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी मोबाइल लोकेशन / डिजिटल ट्रेक और अन्य तकनीकी साक्ष्यों आधार पर अंतिम लोकेशन मुंगेर जिले से मिली पुलिस टीम तत्काल बिहार रवाना हुई लोकेशन के आधार पर आरोपी को पकड़ा गया ट्रांजिट रिमांड के बाद उसे बिलासपुर लाया गया वहीं आगे की पुछताछ जारी है पुछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किए लकड़ी का डंडा , एक्टिवा वाहन C G 10 BW 3206 तथा ख़ून से सने कपड़े बरामद किए , सिर गिट्टी पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि गंभीर अपराधो में शामिल फरार आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार कार्य कर रही थी ।
// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग //





