धनतेरस पर्व पर पीड़ित भूमि क्रेता को दिखीं भू-माफियाओं कि सच्चाई
रायपुर न्यूज / जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक नया खुलासा भू-माफियाओ ने रचा एक और इतिहास जमीन रजिस्ट्री करने के बाद उक्त भूमि किसी अन्य को बेचा गया जिससे पीड़ित भूमि क्रेता का नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज नहीं किया जा सका है जिस कारण उक्त पीड़ित भूमि क्रेता का नामांतरण वर्ष 2012 - 2013 से आज तक नहीं किया गया, विशेष सूत्रों अनुसार तथा राजस्व अभिलेखों के दस्तावेजों में भूमि रकबा नहीं बचा है। पटवारी हल्का नंबर 108/38 , खाता क्रमांक 544 ,खसरा नंबर 692/1,693/1, 700 का भाग, रकबा 800 वर्गफूट भूमि विक्रेता शाहिद अली द्वारा बेचा गया है सवाल यह खडा होता है कि जब विक्रेता शाहिद अली के भूमि खाता में 800 वर्गफूट भूमि नहीं बची है तो फिर विक्रेता द्वारा क्रेता को किसकी भूमि पर मकान बनाकर दिया गया है यह समझ से परे है। मालूम हो कि यह मामला पटवारी हल्का नंबर 108/38, गोंदवारा तहसील व जिला रायपुर छ ग कि है भूमि खाता क्रमांक 544, खसरा नंबर 692/1,693/1,700 का भाग में 800, वर्गफूट राजस्व अभिलेखों में शेष नहीं बची है तो फिर कैसे इन भू- माफियाओं द्वारा किस भूमि पर क्रेता को मकान बनाकर बेचा गया क्या यह मानकर चला जा सकता है कि उक्त मकान शासकीय भूमि/ चारागाह भूमि / का टूकडा हो जो क्रेता को इस बात (फर्जीवाड़ा ) कि जानकारी नहीं है खास बात यह भी है कि क्रेता द्वारा भूमि क्रय किए जाने के पश्चात आज वर्ष दिनांक तक नामांतरण नहीं हो पा रहा है आखिर क्यों ? भूमाफियाओं द्वारा ऐसे कई कारनामे किए हैं जो जल्द ही और साक्ष्य के साथ खुलासा किया जाना है। ऐसे कई पीड़ितों ने बताया कि उनके साथ भी ऐसा मामला (फर्जीवाड़ा) हुआ है जो जल्द ही पुलिस में शिकायत कर न्याय कि गुहार लगाने के लिए प्रयासरत हैं तथा फर्जी दस्तावेज के सहारे बैंक फायनेंस भी करवा दिया गया।
मालूम हो कि आज धनतेरस पर्व है जिससे यह प्रतित होता है कि जिस तरह व्यक्ति ने अपनी खुन पसीने से कमाई कर अपने व अपने परिवार को छत रहने खरीदी थी उसकी सच्चाई आज धनतेरस के धनवंतरी देवी-देवता के आशीर्वाद से सत्यता पाई गई है जिससे यह प्रमाणित होता प्रतीत हो रहा है कि आज कलयुग के समय में भी असत्य पर सत्य कि जीत होती है । एक और धोखाधड़ी का मामला जल्द ही उजागर किया जाऐगा,
झूठ से सामना - सच के साथ,





