रेल भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय तथा पीड़ित महिला की शिकायत सही पाया गया।
रायपुर न्यूज / रेल विभाग द्वारा आज दिनांक 12/07/2025 को शिकायत के आधार पर गोंदवारा फाटक गेट नं 424 अप बाईपास रेल लाइन से लगकर रेल जमीन की सीमांकन / नाप किया गया जांच में पाया गया कि रेल जमीन पर अवैध रूप से मकान बनाकर रहना पाया गया p w i के जांच अधिकारी द्वारा रेल विभाग की एक एक इंच नाप किया गया जिस यह प्रमाणित हुआ कि शिकायत सही पाई गई है साथ ही अप बाईपास रेल लाइन के गोंदवारा अंडरब्रिज के बाईं ओर रेल जमीन पर भी अवैध रूप से मकान तथा दुकान निर्माण किया जाना पाया गया, मालूम हो कि जांच के दौरान पूर्व रेलकर्मी टी गोपी पहुंच कर रेल जमीन के जांच को प्रभावित करने का भरपूर प्रयास किया जा रहा था दबाव यह बनाया जा रहा था कि मैं जिस तरह बता रहा हूं उसी तरह नाप किया जाए जब जांच अधिकारी को लगा कि जांच प्रभावित करने कि प्रयास किया जा रहा है तब जांच अधिकारी ने R P F (रेल पुलिस) को बुलाना पड़ा , R P F (रेल पुलिस) के आने से पहले पूर्व रेलकर्मी टी गोपी द्वारा तेलगु भाषा में पीड़ित शिकायतकर्ता (प्रार्थी) महिला एम लक्ष्मी के साथ गंदी गंदी गालीया देते हुए जान से मारने की धमकी दिया गया जिस पर पीड़ित महिला डर गई जान का खतरा महसूस होने पर तत्काल 112 पुलिस को फोनकर सूचना दी गई सूचना पाकर तत्काल 112 गुढियारी पुलिस मौके पर पहुंची तब समय पाकर आरोपी टी गोपी वहां से भाग गया ,112 पुलिस पीड़ित महिला को सुरक्षित थाना खमतराई लेकर पहुंची थाना खमतराई में पीड़ित महिला ने थाना प्रभारी को पुरी घटना की जानकारी दी जिस पर थाना प्रभारी ने लिखित शिकायत करने को कहने पर पीड़ित महिला ने थाना खमतराई में लिखित शिकायत कर पुरी घटनाक्रम की शिकायत की है। मालूम हो कि पीड़ित महिला को आरोपी ने इतना परेशान धमकी चमकी देता रहा कि जिससे पीड़ित महिला ने थाना खमतराई में तीन बार शिकायत कि है उसके बावजूद पुलिस द्वारा किसी प्रकार कार्यवाही नहीं होने से आरोपी की मनोबल इतना बड गया कि आज सरेआम पीड़ित महिला को गंदी गंदी गालियां व जान से मारने की धमकी तक दे दी गई जिससे पीड़ित महिला को पुनः पुलिस थाने जाकर शिकायत करनी पड़ी, पीड़ित महिला की शिकायत को थाना प्रभारी खमतराई पुलिस ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए पीड़ित महिला को आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही किए जाने की प्रक्रिया की जाएगी,जिस पर पीड़ित महिला एम लक्ष्मी थाना प्रभारी के द्वारा कानूनी कार्यवाही करने की आश्वासन पर थाने से घर वापस आई , पीड़ित महिला ने राजधानी हलचल टीम को बताया कि आरोपी टी गोपी से मुझे जान का खतरा है मुझे किसी प्रकार से हमला करवाकर मेरी जान ली जा सकती है।
साथ ही रेल विभाग के P W i के जांच अधिकारी द्वारा रेल भूमि की जांच निष्पक्ष रूप से रेल जमीन मापी जा रही है साथ ही साथ पूर्व विधायक विकास उपाध्याय द्वारा कि गई रेल जमीन पर अवैध मकान निर्माण किए जाने की शिकायत सही पाया गया है जिससे आरोपी टी गोपी पूर्व दिनांक 10/07/2025 दिन गुरुवार को भी जांच के दौरान जांच प्रभावित करने कि प्रयास किया जा रहा था जिस पर C I B प्रभारी द्वारा उनको यह कहकर भगा दिया गया कि आपको किसने बुलाया और आप किस आधार पर हमारे जांच पर सवालिया निशान लगा रहे हैं तब आरोपी वहां से भाग गया और आज पुनः जांच के दौरान आकर जांच प्रभावित करने का प्रयास किए जाने पर जांच अधिकारी ने R P F पुलिस को बुलाना पड़ा जिससे जांच बिना विध्न के हो पाया , पर बार बार यह सवालिया निशान लग रहें हैं कि अगर पूर्व रेलकर्मी टी गोपी द्वारा रेल भूमि पर अवैध निर्माण नहीं किया गया है तो फिर रेल विभाग के जांच को प्रभावित करने का क्या मतलब, पर यह प्रमाणित होता नजर आ रहा है कि पूर्व रेलकर्मी द्वारा बार-बार जांच के दौरान आकर रोक-टोक किया जाना जांच प्रभावित करने का प्रयास किया जाना यह प्रदिशित करता है कि पूर्व रेलकर्मी का रेल भूमि पर अवैध रूप से मकान / निर्माण किया जाना सुनिश्चित करता है। अब यह देखना बाकी है कि थाना खमतराई पुलिस पीड़ित महिला की तीन शिकायत पर क्या कानूनी कार्यवाही करना सुनिश्चित करती है।





