राशन दुकानों में चावल नहीं पहुंचने से नहीं हो रहा था आबंटन, एक फोन पर हुआ समस्या का समाधान

विष्णु के सुशासन का असर
 
राशन दुकानों में चावल नहीं पहुंचने से नहीं हो रहा था आबंटन, एक फोन पर हुआ समस्या का समाधान


रायपुर न्यूज  / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर जिले के मठपुरैना के बडापारा स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली की संचालित राशन दुकान में चावल का आवंटन करीब एक सप्ताह से नहीं हो रहा था। इस समस्या को लेकर राशन दुकान संचालक ने श्री कमल कुमार सोनकर गुढियारी स्थित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गोदाम भी गए थे। वहां भी उनकी समस्या का निराकरण नहीं हुआ। जिसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फ़ोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग को प्रकरण की जानकारी दी गई, जहां से राशन दुकान पर चावल का आवंटन करवा दिया गया। समस्या का निराकरण होने पर राशन दुकान संचालक श्री कमल कुमार सोनकर ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया।