विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक काल से मिल रहा है समाधान अंशदान की राशि का हुआ भुगतान

विष्णु के सुशासन का हो रहा असर, एक काल से मिल रहा है समाधान
अंशदान की राशि का हुआ भुगतान


रायपुर न्यूज  / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन में अब एक फोन पर समस्या का समाधान मिल रहा है। रायपुर के वार्ड क्रमांक 64 टिकरापारा निवासी श्रीमति साहिन बानो ने राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अंशदान की राशि दो महीने मई और जून की नहीं मिलने को लेकर शिकायत की थी। उनका कहना था कि उनको दो महीने की राशि नहीं मिली है। जिससे उन्हंे परेशानी का सामना करना पड रहा है। जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के जन समस्या निवारण कॉल सेंटर में फ़ोन किया। जिसके बाद संबंधित विभाग ने प्रकरण की जानकारी ली और अंशदान की राशि को दिलवाया। समस्या का निराकरण होने के बाद शिकायतकर्ता श्रीमति साहिन बानो ने संतुष्टी जताई और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।