सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी *राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना ने बदली जीवन की राह*
सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी
*राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना ने बदली जीवन की राह*
दूध उत्पादन से सुरेश साहू की बदली आर्थिक स्थिति, हर माह 15 से 16 हजार रुपये की आय
बिलासपुर न्यूज /जिले के ग्राम मदनपुर निवासी सुरेश साहू के लिए राज्य डेयरी उद्यमिता विकास योजना आर्थिक आत्मनिर्भरता की नई राह लेकर आई है। योजना के माध्यम से दुधारू गाय खरीदने के लिए उन्हें 70 हजार रुपये की अनुदान सहायता राशि प्राप्त हुई। इस सहायता राशि से उन्होंने दो दुधारू नस्ल की गाय खरीदीं और डेयरी व्यवसाय को आगे बढ़ाया।
सुरेश साहू ने बताया कि वर्तमान में दोनों गायों से प्रतिदिन लगभग 14 लीटर दूध प्राप्त हो रहा है। दूध की बिक्री से उन्हें हर महीने करीब 15 से 16 हजार रुपये तक की आय हो रही है। डेयरी व्यवसाय से होने वाली इस अतिरिक्त आमदनी से उनकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है। साथ ही वे अपने परिवार का पालन-पोषण भी बेहतर तरीके से कर पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शासन की योजना के माध्यम से मिली सहायता ने उनके लिए स्वरोजगार का अवसर तैयार किया है। पशुपालन को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाकर वे अपनी आय में और वृद्धि करने की दिशा में प्रयासरत हैं। योजना से मिली मदद ने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर दिया है।
सुरेश साहू ने राज्य सरकार और पशुपालन विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शासन पशुपालकों को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आगे बढ़ाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं से मिलने वाली सहायता ग्रामीण क्षेत्रों के पशुपालकों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।
// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग//





