अपराधी अब पुलिसकर्मी के परिवारजनों को भी नहीं बक्स रहें
रायपुर न्यूज / छत्तीसगढ़ में अपराधियों का हौसला इतना बड़ा हुआ है कि कानून का डर खत्म होने जैसा दिख रहा है आए दिन कहीं ना कहीं अपराधी अपने अपराधिक घटनाओ को अंजाम देने से नहीं चूक रहे मालूम हो कि उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा ने सरगुजा कोर्डिनेशन सेंटर में पूर्व दिनों सरगुजा रेंज अंतर्गत सभी पुलिस अधीक्षकों की उच्चस्तरीय बैठक ली गई बैठक में उन्होंने कानून-व्यवस्था की तय स्थिति विस्तार से समीक्षा की और पुलिस तंत्र को अधिक प्रभावी, संवेदनशील और जवाबदेह बनाने के सख्त निर्देश दिए गए बैठक में श्री शर्मा ने स्पष्ट कहा कि कानून का राज स्थापित करना और अपराधियों के मन में भय पैदा करना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिस अधीक्षक न केवल अपने कार्यालय में आने वाले लोगों से समय पर मिलें, बल्कि अधीनस्थ पुलिसकर्मियों से भी संवाद कर उनकी समस्याओं और जरूरतों को समझें , उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बैठक में मानव तस्करी, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध, अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर त्वरित प्रभावी कार्यवाही पर जोर दिया गया तथा भरोसे का रिश्ता मजबूत करने की आवश्यकता बताई परंतु ऐसा कुछ जगहों से विलुप्त नजर आ रही है।
सूत्रों के अनुसार मालूम हो कि खमतराई थाना क्षेत्र शिवानंद नगर में कुछ दिनों पहले दिनांक 16/07/2025 को एक आदतन बदमाश ने ऐसे व्यक्ति को अपनी शिकार का निशाना बनाया है जो एक पुलिसकर्मी का छोटा भाई है अपराधी अब पुलिसकर्मी के परिवारजनों को भी नहीं बक्स रहें हैं एक आदतन बदमाश ने अन्य लोगों के साथ ने मिलकर एक युवक को इतना मारा कि युवक का सिर तक फोड़ दिया गया साथ ही एक दांत भी तोड़ा गया इतना ही नहीं पुलिस थाने में शिकायत करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 296,115(2),351(2),3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है उसके बावजूद भी आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर है आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर होना यह प्रतीत होता नजर आ रहा है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ - डर खत्म सा होता नजर आ रहा है ऐसे में जब किसी पुलिसकर्मी के परिवारजनों पर हमला होता नजर आ रहा तब यह अचरज की बात सामने आती हैं कि अपराधियों में पुलिस का खौफ कितना है मालूम हो कि अपराधी प्रशांत साईं पहले बिरगांव क्षेत्र में रहता था वहां भी इस अपराधी का गतिविधियां संदेहास्पद रहा है साथ ही कुछ माह पहले खमतराई नगर पालिक निगम के सफाई कर्मी टेकटर चालक समारू को भी नगर निगम इन डिवटी में इस अपराधी ने मारपीट कर सिर फोड़ा था तब सफाई टेकटर चालक ने थाना खमतराई में शिकायत दर्ज करवाया था परंतु उक्त अपराधी की गतिविधियां यही खत्म नहीं होती सूत्रों अनुसार मालूम हुआ कि उक्त अपराधी एक पान चाय दुकान खोलकर मोहल्ले के कुछ बदमाशों को दुकान पर बैठाकर शराब - गांजा व अन्य प्रकार की नशाखोरी भी कराएं जाने कि भी खबर आ रही है ऐसे में अगर थाना खमतराई पुलिस ऐसे अपराधियों पर जल्द ही अंकुश नहीं लगाई गई तो शायद बड़ी घटनाएं, अपराधिक मामला होने से इंकार नहीं किया जा सकता है चूंकि घायल व्यक्ति अजय कुमार सिंह ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है तब से यह अपराधी पुलिस पकड़ से बाहर है घायल व्यक्ति ने राजधानी हलचल टीम को बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत करने के बावजूद पुलिस पकड़ से बाहर है ऐसे में वह अपराधी मुझपर दुबारा हमला करने से नहीं चूकेगा , खैर देखना अब यह बाकी है कि मां, गृहमंत्री के आदेश निर्देश का कितना पालन होता है यह देखना बाकी है, क्योंकि अपराधी अपराध कर पुलिस को चकमा देते हुए खुलेआम घुमकर अपने अपराध को बिना खौफ डर के अपराध को अंजाम दे रहे हैं शायद यह भी देखना बाकी है कि क्या आरोपी प्रशांत साईं पुलिस पकड़ से बाहर रहकर और कितना अपराध को अंजाम देते नजर आएगा ।





