आगामी चुनावों की राजनीति को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई।

आगामी चुनावों की राजनीति को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न हुई।

न्यूज रायपुर/ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न ज्ञात हो कि आगामी 2023-24 चुनावों की तैयारी जोरों पर है आगामी चुनावों को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्तर की बैठक रखी गई बैठक में अहम फैसले लिए गए हैं छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उतारेंगी कैंडिडेट राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने बताया कि सभी वर्ग के महिला पुरूषों के अलावा थर्ड जेंडर (किन्नर समुदाय) के वर्गों को भी प्राथमिकता दी जा रही है चूंकि थर्ड जेंडर हमारे समाज के अंगों में से एक है प्राथमिकता दी जानी चाहिए उन्हें नज़र अंदाज़ नहीं किया जा सकता हमारी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सभी वर्गों के साथ साथ थर्ड जेंडर को प्राथमिकता दें रही है जो थर्ड जेंडर 2023-24 चुनाव में अपनी उम्मीदवारी दर्ज़ कर रहे हैं उन्हें विशेष प्राथमिकता दी जा रही है राष्ट्रीय स्तर बैठक में कई चुनाव रणनीति फैसले लिए गए हैं राष्ट्रीय स्तर कार्यकारिणी बैठक में संभाग,जिला, ब्लाक, विकासखण्ड के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी स्तर बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति गोगपा राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम, राष्ट्रीय सचिव श्याम सिंह मरकाम, संतोष चंद्राकर, कुलदीप प्रजापति, मिथलेश मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह कमरो, बालमुकुंद, प्रदेश प्रवक्ता लाल बहादुर यादव, प्रदेश महासचिव अजय चकोले, रायपुर संभाग अध्यक्ष फरीद कुरैशी, संभाग उपाध्यक्ष संदीप पाल, जिला अध्यक्ष सुशील विश्वकर्मा, इलियास हुसैन, युवराज सेन,जवाद हुसैन, कामिनी वर्मा, लता सिंह, मुकेश देवांगन, गरियाबंद जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा इंद्रजीत, महासमुन्द से रामायण नेताम, डेजी रानी नेताम,लोमस साहू,टीकम नागवंशी एवं प्रदेश व संभाग स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।