संविदा पदों पर दावा आपत्ति 7 जुलाई तक


संविदा पदों पर दावा आपत्ति 7 जुलाई तक


बिलासपुर न्यूज /महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण केंद्र हब में रिक्त संविदा पद जेंडर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय विशेषज्ञ एवं कार्यालय सहायक, तथा शक्ति सदन के रिक्त पद आवासीय अधीक्षक, कार्यालय सहायक, बहुउद्देशीय सहायक, रसोइया, गार्ड के लिए प्राप्त आवेदनों के जांच उपरांत सूची जारी किए गए है। जारी सूची पर 7 जुलाई 2026 तक दावा आपति मंगाए गए है। दावा आपति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग पुराना कंपोजिट बिल्डिंग के पीछे स्थित कार्यालय में उपस्थित होकर बंद लिफाफे में प्रस्तुत कर सकते है। पात्रता सूची जिले की वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध है । दावा आपत्ति प्रस्तुत करते समय अभ्यर्थियों को लिफाफे एवं आवेदन पत्र में पदनाम तथा आवेदित संस्था का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त किसी भी दावा आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग //