अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर सकरी में महिला सेवा प्रदाता पदों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित

अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर सकरी में महिला सेवा प्रदाता पदों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित


बिलासपुर न्यूज /अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर सकरी में महिला सेवा प्रदाता के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत 7 जुलाई 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किए गए हैं।
     जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, बिलासपुर द्वारा जानकारी दी गई है कि केन्द्र प्रशासक, साईको सोशल काउंसलर, केसवर्कर, पैरा लीगल कार्मिक/वकील, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक, बहुउद्देशीय कर्मचारी/रसोईया एवं सुरक्षा गार्ड/नाईट गार्ड के पदों हेतु पूर्व में 16 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे।
      आवेदन पत्रों के परीक्षण एवं मूल्यांकन उपरांत तैयार मूल्यांकन पत्रक के विरुद्ध अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में  कार्यालयीन समय में अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त मूल्यांकन पत्रक जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bilaspur.gov.in पर उपलब्ध है।
               दावा-आपत्ति प्रस्तुत करते समय लिफाफे एवं आवेदन पत्र में संबंधित पदनाम एवं आवेदित संस्था का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

// रितेश केशरी कि रिपोर्ट बिलासपुर छ ग //